Dark Mode
राजस्थान मिशन-2030 के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजस्थान मिशन-2030 के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

फलोदी. जयनारायण मोहनलाल पुरोहित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फलोदी में कॉलेज शिक्षा विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताऐं एवं सेंसटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ । स्थानीय पंचायत समिति में स्थित वी.सी. केन्द्र पर विडियो कॉफेसिंग के माध्यम से आयोजित सेंसटाइजेशन कार्यक्रम में महाविद्यालय के एन. एस. एस. स्वयंसेवकों, एन. एस.एस. प्रभारी तथा कार्यक्रम संयोजक ने कार्यक्रम में भाग लिया। सेंसटाइजेशन कार्यक्रम में राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत महाविद्यालय में आयोजित होने वाली भाषण तथा निबन्ध प्रतियोगिताओं के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। दिनांक 1 सितम्बर को कक्षानुसार निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा 2 सितम्बर को महाविद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने 2030 में राजस्थान का विजन दस्तावेज तैयार करने हेतु सुझाव दिये । निबन्ध प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर पर देवेन्द्रपाल सिंह प्रथम, मुरलीधर द्वितीय एवं महेन्द्र कुमार मेघवाल तृतीय स्थान पर रहे। महाविद्यालय में 4 से 6 सितम्बर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 08 सितम्बर को जिला स्तरीय भाषण तथा 9 सितम्बर को जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!