Dark Mode
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की नुक्कड़ सभा का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की नुक्कड़ सभा का आयोजन

टोंक (हुक्मनामा समाचार)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीमती कैलाशी मीना की अध्यक्षता में महिलाओं की नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में महिलाओं को दिये अधिकारों के बारे में विस्तार से चर्चा कर उनके अधिकारों के बारे जागरूक किया। इस मौके पर भारत देश एवं हर परिवार में शांति एवं समृद्धि के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा दिये जा रहे योगदान व महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रीमती द्रौपदी राणा, संपत मीना, बाबूड़ी देवी, लाड देवी, रामनिवास देवी, पार्वती देवी, राजन्ती देवी, धापू देवी, धोली देवी, शांति देवी, रूपा देवी, मोत्या देवी मीना, संतोष देवी, कल्याणी देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, भामा बाई, सीमा, सकीना बानो, रेशमा बानो, पदमा स्वामी, पार्वती महावर, मंसाराम मीना, जाहिद खान, मनीष चौकी, जगराम, बुद्धिप्रकाश मीना, रतनलाल, फत्तालाल, नरसी, प्रहलाद राणा, बाबूलाल महावर, सत्यनारायण स्वामी, गौरीशंकर स्वामी, गिरिराज पटेल, बंसी पटेल, धनपाल, हरपाल, हरफूल, गंगाधर, चिंटूलाल आरिफ, रामेश्वर, सुरेश एवं शोकरण मीना आदि महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!