स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित
सीकर । स्वच्छता पखवाड़े के तहत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे आज हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा दाँतारामगढ़ के आर्यावर्त पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन जिसमें स्कूल के 180 विद्यार्थी सहित शिक्षक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम मैं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सीकर विक्रय अधिकारी महेन्द्र मीणा ,स्कूल प्रबंधक बँटी हलदुनिया ,स्कूल प्रिंसिपल नेमिचंद चौधरी सहित काफ़ी संख्या में शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम द्वारा स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत सभी बच्चों को स्वच्छता शपथ दिलायी गई व एक चित्रकारी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले बच्चों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अंत में महेन्द्र मीणा द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।