एंटीलार्वा गतिविधियों का करे आयोजन : सीएमएचओ
बाड़मेर| चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लगातार औचक निरिक्षण जारी रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर डॉ0 संजीव कुमार मित्तल ने लगातार दूसरे दिन बाड़मेर ब्लॉक के बिशाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो का निरिक्षण करा। निरिक्षण के दौरान मौसमी बीमारियों को मध्य नज़र रखते हुए मलेरिया क्रैश कार्यक्रम में एंटीलार्वा - एक्टिविटी खुद से कर अधिकारियो एवं कर्मचारियों को हौसला अफ़ज़ाई करी साथ ही सभी अधिकारियो को स्लाइड के माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा बुखार के मरीज़ो की जाँच करवाने के निर्देश दिए अथवा सभी प्रकार की औषधियां नि:शुल्क मरीज़ो को दी जाये इस क्रम में प्रभारी अधिकारी सम्बंधित संसथान को पाबंद करा गय।