सालरिया में किया गांव बाहर भोज का आयोजन
सवाईपुर. सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती सालरिया गांव में रविवार को गांव बाहर भोज का आयोजन किया गया | ग्रामीण देबी सिंह रावणा राजपूत ने बताया कि रविवार को गांव में सामूहिक रूप से गांव बाहर भोज का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण दाल-बांटी-चुरमा बनाकर ग्राम देवी देवताओं व इंद्रदेव को भोग लगाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि व अच्छी बारिश की कामना की, वही गांव बाहर भोज में परिचितों को भी आमंत्रित किया गया, गांव में मेले जैसा माहौल रहा ||