राजकीय कार्मिकों एवं युवाओं व प्रबुद्धजनों का सम्मेलन आयोजित
रतनगढ़ । राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर क्षेत्र के लिए मानकों के निर्धारण एवं इन मानकों को प्राप्त करने हेतु संकल्पबद्ध कार्ययोजना तैयार किये जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान आर्थिक सुधार सलाहकार परिषद के नेतृत्व में राज्य का "विजन दस्तावेज 2030" तैयार करने के क्रम में जिला कलक्टर, चूरू के निर्देशानुसार राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत नगरपालिका टाउन हॉल मे राजकीय कार्मिकों एवं युवाओं व प्रबुद्धजनों का सम्मेलन आयोजित कर इस प्रदेश को वर्ष 2030 तक देश में अग्रणी राज्य बनाने हेतु सुझाव प्राप्त किये गये। सम्मेलन की अध्यक्षता दिलीप सोनी, सहायक विकास अधिकारी द्वारा की गई। सम्मेलन में संजय भोजक, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत समिति रतनगढ, गिरधारी स्वामी, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत समिति रतनगढ़, मनोज सारस्वत, वरिष्ठ अध्यापक, नवीन मंगलहारा, वरिष्ठ सहायक उपखण्ड कार्यालय रतनगढ़ उपस्थित थे। सम्मेलन में राजकीय पंचायतीराज, सानिवि, जन स्वा. एवं अभि. विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद, स्वायत्त शासन विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों/कार्मिक तथा युवाओं ने अपने सुझाव रखे।