कहानी कहने की कला पर एक शैक्षणिक - सत्र का आयोजन
पिलानी. बिरला शिशु विहार में आज कहानी कहने की कला पर विद्यार्थिओं के लिए एक शैक्षणिक - सत्र का आयोजन किया गया | जिसके मुख्य प्रवक्ता विक्रम श्रीधर, चेन्नई से थे | विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन वशिष्ठ द्वारा प्रवक्ता को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा सत्र का शुभारंभ किया | इस अवसर पर बिरला शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर मेजर जनरल एस. एस. नायर, AVSM (Retd.) भी उपस्थित रहें |
सत्र की समन्वयक श्रीमति मीनल शर्मा ने बताया की विक्रम श्रीधर एक जाने माने स्टोरी टेलर है | जो न की देश में बल्कि विदेशों में भी कई कार्यशाला आयोजित कर चुके है उन्होंने आगे बताया की कहानी कहना एक शिक्षण पद्धति है जो युवा शिक्षार्थियों को दी गई समस्याओं और कार्यों को खेल-खेल में हल करने में मदद करती है और दिए गए मामले की रचनात्मक समझ पैदा करती है। कहानी के साथ प्रस्तुत, बच्चे सीखने की प्रक्रिया को अधिक आसानी और सहजता से समझते हैं। कार्यशाला में विद्यालय के विद्यार्थिओं ने भाग लिया तथा कहानी कहने की कला के गुर सीखे |
कार्यशाला के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन वशिष्ठ ने प्रवक्ता को समृति चिन्ह भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया |