वीसीए पीसीए दिवस पर 'राष्ट्रीय थीमÓ पर विचार गोष्ठी का आयोजन
सीकर। सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ वीसीए-पीसीए एवं कंज्यूमर कनफेडरेशन ऑफ़ इंडिया सीसीआईके संयुक्त तत्वाधान में सीकर में वीसीए पीसीए दिवस मनाया गया । दूसरे प्रोफेशन में उसे प्रोफेशन से जुड़े लोगों का डे मनाया जाता है उसी प्रकार 6 सितंबर को प्रतिवर्ष उपभोक्ता संरक्षण कर्मियों व आंदोलनकारी और प्रोफेशनल्स के हितों को प्राथमिकता के साथ संगठित रूप में सामने लाने का यह प्रयास है । जिला उपभोक्ता जागरण समिति सीकर के कार्यालय में जिला उपभोक्ता मंच सीकर के पूर्व सदस्य के. के. शर्मा की अध्यक्षता में कंज्यूमर प्रोटक्शन इन डिजिटल एरा विषय की 'राष्ट्रीय थीमÓ पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. शर्मा ने बताया कि आज के डिजिटल युग में जिस तरह सारे कार्य ऑनलाइन या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होते हैं उसी प्रकार हमारे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी भी ऑनलाइन व डिजिटल होने लगी है जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिखवाल ने वीसीए-पीसीए डे मनाने के प्रयोजन से अवगत कराया । सीसीआई की जिला अध्यक्ष व समिति सचिव तृप्ति त्रिपाठी ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण के लिए निशुल्क सेवाएं दे रहे उपभोक्ता संरक्षणकर्मी यानी 'वॉलंटरी कंज्यूमर एक्टिविस्टÓ वीसीए एवं वेतन लेकर उपभोक्ताओं को विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराने वाले उपभोक्ता संरक्षणकर्मी 'प्रोफेशनल कंज्यूमर एडवाइजरÓ पीसीए कहलाते हैं। इस अवसर पर संगीत सैनी, मंजू शर्मा, मुकेश कुमार,गरिमा पोद्दार, विजया जांगिड़, सरस्वती देवी, गायत्री, विमला देवी, संपत शर्मा, सरोज शर्मा, गीता, संध्या अवस्थी, निधि निगम, आयुष शर्मा, सुशील पोद्दार, विजय शंकर,रूगाराम, कोमल, जानकी आदि उपस्थित रहे।