Dark Mode
ब्लाक स्तरीय जनसूनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया

ब्लाक स्तरीय जनसूनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया

 
 
 
रायसिंहनगर. उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति के वीसी रुम में उपखण्ड अधिकारी जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें आमजन की परिवेदनाएं प्राप्त कर प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरा कुल 130 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से 31 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को संबो धित करते हुए उपखण्ड अ धिकारी ने ग्राम पंचायतों व नगरपालिका में आयोजित होने वाले प्रशासन गांवो के संग अ भियान की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वहीं राज्य सरकार मंहगाई राहत शिविर में ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को मौजूद रहकर राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान खाटां निवासी बाबा रामचंद्र ने गांव खाटां का मूल रिकॉड उपलब्ध करवाने की मांग की गई, मुकलाव सरपंच प्रतिनिधि इंद्र बिश्नोई ने राजकीय विद्यालय की भूमि का रिकार्ड दुरस्तीकरण की मांग को लेकर चल रहे प्रकरण के निस्तारण की मांग की। लखाहाकम निवासी औमप्रकाश भांभू ने चक 85 आरबी में अपने खेत में मौजूद सिंचाई खाला निरस्तीकरण के प्रकरण में लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने को लेकर रोष जताया वहीं नक्षत्र सिंह अवैध कॉलोनियों में लगे बोर्ड हटाने पर कार्रवाई करने की मांग की। वही प्रतिवादिया विमला देवी को परितयक्ता प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी कर राहत प्रदान की गई। वहीं मण्डी माईनर के किनारे नाली निर्माण प्रकरण में पालिका ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिये गए। ग्राम पंचायत भादवांवाला में ठैके पर अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर तहसीलदार को भेजकर जांच करवाई गई। इस प्रकार कुल 31 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित परिवेदनाएं प्रस्तुत हुई। जिसको लेकर उपखण्ड अधिकारी ने संब धित अधिकारियों को तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिये तथा शेष प्रकरण राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिये गए। बैठक में विकास अधिकारी रामराज, मुकलावा नायब तहसीलदार रमेश कुमार, समेजा तहसीलदार मनजीत सिंह, जल संसाधन विभाग के अ धिशाषी अ भियंता निरंजन मीणा, समाज कल्याण अ धिकारी पूनम, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सुमन बिश्नोई, पशुपालन विभाग से राकेश गुंबर, बाल विकास विभाग से रामबाई सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!