Dark Mode
निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

नवलगढ़.  नाहर सिंघानी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशाल स्वास्थ्य चिकित्सा जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया| शिविर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। परियोजना अधिकारी भागीरथ स्वामी ने बताया कि एकीकृत सामाजिक विकास परियोजना आई सी डी पी के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया गया है इस शिविर में जयपुर के विशेषज्ञों डॉक्टरों की टीम के डॉ.सुनील वर्मा जनरल फिजिशियन, सीताराम सैनी लेब टेक्नीशियन,आकाश शर्मा नर्सिंग ऑफिसर, डॉ.सोनाराम नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ विपिन आंख विशेषज्ञ , महेश कुमार, रमेश कुमार,व टीम लीडर के देवेन्द्र भादू सहित डाक्टरो द्वारा स्वास्थ्य जांच में आंख,नाक,गला,बी.पी., शुगर की जांच करके निशुल्क परामर्श एवं दवाईयां व इलाज किया। परियोजना के प्रबंधक रामवतार चौधरी ने बताया कि शिविर में लगभग 167 रोगियों का निशुल्क इलाज किया।क्रम में यह शिविर 20 मार्च को बलरिया के आयुर्वेदि औषधालय में,21 मार्च को घोड़ीवारा खुर्द के ग्राम पंचायत भवन में,22 मार्च को जांटवाली के उप स्वास्थ्य केन्द्र में, 23 मार्च को मांडासी के ग्राम पंचायत भवन में,24 मार्च को सांगासी के महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल में,25 मार्च को कसेरू ग्राम पंचायत भवन में,26 मार्च को पबाना के ग्राम पंचायत भवन में शिविरों का आयोजन किया जाएगा| अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ लें इन शिविरों का समय सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक रहेगा|
सरपंच संतोष देवी ने कॅप्री फाउंडेशन डॉक्टर टीम व संस्था प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर विद्याधर पिंटू बजाड़, दाताराम, मनजीत बिजारणिया, ओमप्रकाश जाखड़ सहित आदि ने सहयोग किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!