Dark Mode
राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत व्याख्यानमाला का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय जमवारामगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत व्याख्यानमाला का आयोजन

राजस्थान राज्य महिला नीति के अंतर्गत पीसीपीएनडीटी एक्ट, पर्सनल हाइजीन विषयों तथा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। प्रोफेसर शिव कुमार मीणा ने बताया की कार्यक्रम में  मुख्य वक्ता डॉक्टर अनुजा तिवारी ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PCPNDT) अधिनियम, 1994 भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए भारत की संसद द्वारा पारित एक संघीय कानून है। इस अधिनियम से प्रसव पूर्व लिंग जांच पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 
 
प्रोफेसर शिव कुमार मीणा ने बताया की महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा करने हेतु इस अधिनियम के बारे में जानना चाहिए।  मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत  डाॅ सुशीला देवी मीणा ने बताया कि सजग, सावधान और जागरूक मतदाता ही चुनावों को सार्थक बनाने की भूमिका निभा सकता है। अतः अपने मत का प्रयोग अवश्य, परन्तु सोच-समझकर करना चाहिए। यही इसका सदुपयोग,  सार्थकता और हमारी जागरूकता का परिचायक भी है।उन्होंने 18  वर्ष की आयु के सभी विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए प्रेरित किया।  
कार्यक्रम के अगले सत्र में उड़ान योजना प्रभारी दीपा वर्मा ने छात्राओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। उन्होंने बताया कि छात्राओं को अपने स्वास्थ्य व स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए। व्याख्यानमाला में उपस्थित छात्राओं की जिज्ञासाओं  व प्रश्नों का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में उड़ान योजना के अंतर्गत छात्राओं को सैनिटरी नैपकिंस का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉक्टर नीतू माथुर तथा डॉक्टर सोना जैन का सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!