विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
वैर . राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में सीडीपीओ कार्यालय पर सीडीपीओ नागेश गुप्ता की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह का आयोजन हुआ, इस विधिक जागरूकता शिविर में महिला जागरूकता के संबंध में उनके अधिकार एवं उनके विकास के लिए बनाई गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई, सचिव घनश्याम शर्मा ने बताया कि एडवोकेट राजीव शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं से संबंधित कानूनों की विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि महिलाओं को इन सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक उठाना चाहिए कार्यक्रम में सुपरवाइजर सीमा सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी |