Dark Mode
 विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खेतड़ी /लोकमत . महिला सप्ताह के दौरान पंचायत समिति, खेतड़ी में विधिक जागरूगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम का संचालन झुंझुनूं से आये रिसोर्स पर्सन्स अधिवक्ता हेमन्त सैनी व 
स्वीटी चौहान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं के द्वारा उपस्थित महिलाओं को वैवाहिक भरण-पोषण, महिलाओ के अधिकार, घरेलू हिंसा, अपहरण, बलात्कार, योन शोषण आदि कानूनों
की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में शिशुपाल सिंह विकास अधिकारी पंचायत समिति खेतड़ी, महावीरप्रसाद जांगिड़, सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति, बद्रीप्रसाद
सहायक लेखाधिकारी, सोनू शर्मा, हनुमान सिंह समाजसेवक व अभिजीत स्वामी,
सचिव ताल्लुका विधिक सेवा समिति आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!