विधिक जागरुकता रैली का आयोजन किया
सीकर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के एक्शन प्लान एवं किशोर न्याय समिती, राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार "शराब और मादक द्रव्यों (ड्रग्स) के दुरुपयोग की रोकथाम और सामाजिक रक्षा सेवाओं के लिए केंद्रीय क्षेत्र की सहायता योजना व नवचेतना जीवन कौशल और औषधि शिक्षा" मॉड्यूल के तहत जिला मुख्यालय सीकर पर 3 दिवसीय विशेष जागरुकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर के सचिव धर्मराज मीणा ने शनिवार को नशे के विरुद्ध जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीकर से श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीकर के खेल मैदान तक विधिक जागरुकता रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान छात्रों, पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी ने नशे के विरुद्ध जागरुकता फैलाने वाले स्लोगनों का वाचन किया। रैली के समापन पर पेनल अधिवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा ने बच्चों को नशा मुक्ति के संदेश को घर, गांव, ढाणी एवम समाज के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।