"टोबेको फ्री यूथ कैंपेन" के अंतर्गत जिले में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन
जयपुर । राज्य सरकार के मंशानुरूप स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे "टोबेको फ्री यूथ कैपेन" के अंतर्गत जिले में विभिन्न तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले का कोई भी व्यक्ति घर बैठे भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वालों को राज्यस्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय, डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि ऑनलाइन प्रविष्टियां 31 जुलाई तक सुबह 10 बजे से पहले ली जाएंगी। पहली प्रतियोगिता का नाम यूथ वीडियो संदेश रखा गया है। जिसमें संबंधित व्यक्ति को 30 सैकंड से लेकर 2 मिनट तक का वीडियो बनाकर गूगल फॉर्म में लिंक भेजना होगा। वीडियो को सबसे अधिक देखने, लाइक करने, रिट्विट करने पर राज्य स्तर पर सम्मान किया जाएगा।
इसी प्रकार दूसरी प्रतियोगिता का नाम टोबको फ्री यूथ पेंटिंग और स्लोगन रखा गया है। इसमें रचनात्मक संदेश का प्रदर्शन होना चाहिए। इसे भी प्रतिभागी को सोशल मीडिया पर अपलोड कर लिंक गूगल ड्राइव पर शेयर करना होगा। इसी प्रकार एक अन्य प्रतियोगिता का नाम टोबेको फ्री यूथ सेल्फी प्रतियोगिता रखा गया है। इस प्रतियोगिता में तंबाकू की आईईसी या टोबेको फ्री का संदेश देते हुए बॉर्ड के साथ सेल्फी लेनी होगी। इसे भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा। सबसे अधिक जिस सेल्फी को लाइक मिलेंगे उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए अधिक जानकारी विभाग के सोशल मीडिया हैंडल से प्राप्त की जा सकती है।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) जयपुर द्वितीय डॉ. सुरेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई भी सख्त नियम नहीं बनाए गए है। किसी भी आयु वर्ग में भाग लिया जा सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने और सोशल मीडिया का लिंक भेजने संबंधित जानकारी विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके लिए आमजन जिले के ट्वीटर हैंडल व इंस्टाग्राम IEC JAIPUR-2 पर विजिट किया जा सकता है। यहां पर फॉलो करते ही सभी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।