Dark Mode
आर्यन लेखिका मंच की मासिक संगोष्ठी आयोजित, बसंत उत्सव मनाया 

आर्यन लेखिका मंच की मासिक संगोष्ठी आयोजित, बसंत उत्सव मनाया 

 
कोटा। आर्यन लेखिका मंच की मासिक संगोष्ठी का आयोजन छावनी स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  वरिष्ठ लेखक जितेन्द्र निर्मोही,  श्यामा व विशिष्ट अतिथि डॉ. ऊषा झाँ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
मंच अध्यक्ष श्रीमती रेखा पंचोली ने बताया कि 
 अतिथि देवोभव की परम्परा का निर्वहन करते हुए  सबसे पहले अतिथियों का माल्यार्पण  स्वागत किया गया,  तदुपरांत संगोष्ठी में श्रीमती युगल सिंह, श्रीमती पल्लवी न्याति, मेघना 
मेहरा, स्मृति शर्मा, प्रतिभा शर्मा, डॉ. अपर्णा पाण्डे आदी ने अपने काव्य पाठ से बसंत ऋतु में प्रकृति के सुंदर दृश्य को सजीव कर दिया। रजनी शर्मा ने भक्ति परक गीत सुनाया व रेखा पंचोली ने मंच संचालन किया
कार्यक्रम का समापन संयोजिका डॉक्टर इन्दु बाला शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!