बहुउद्देशीय मानसिक एवं विकलांग शिविर का आयोजन संपन्न
बकानी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकानी में बहुउद्देश्यीय मानसिक एवं विकलांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झालावाड़ मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर अंकेश जैन अस्थि रोग, डॉक्टर मधु कान नाक गला, डॉक्टर दिलीप कुमार मेडिसिन एवं डॉक्टर बृजेश किशोर मनःरोग, श्री पीसी मीना फिजियोथेरेपिस्ट के साथ स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर अर्श महबूब खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं डॉक्टर मृत्युंजय मॉडल वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने सेवाएं दी। शिविर में कुल 417 मरीजों का पंजीयन किया गया एवं लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपकरण का वितरण किया गया। शिविर में राजस्थान रोडवेज विभाग झालावाड़ के श्री नदीम खान एवं श्री अब्दुल रईस ने विकलांग निशुल्क यात्रा पास संबंधित सेवाएं दी। शिविर संयोजक श्री मनीष शर्मा खंड कार्यक्रम प्रबंधक बकानी एवं श्री सरदार सिंह सेक्टर पर्यवेक्षक ने शिविर को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान कर स्थानीय लोगों को लाभान्वित करवाया।