Dark Mode
गांधी जीवन दर्शन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

गांधी जीवन दर्शन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

टोंक । महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति शान्ति एवं अहिंसा विभाग द्वारा टोंक ब्लॉक स्तरीय  एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। शान्ति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ टोंक ब्लॉक संयोजक विकास विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी के छाया चित्र पर सूत की माला पहनाकर व दीप प्रज्वलित किया गया तथा प्रशिक्षण शिविर में आयेे सभी आगन्तुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी के सिद्धांत जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए शांति एवं अहिंसा निदेशालय की स्थापना कर एक इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशक मनीष शर्मा द्वारा राजस्थान के सभी जिलों में शांति एव अहिंसा प्रकोष्ठ की स्थापना कर जन-जन तक गांधी जी के विचारों को पहुंचाने का काम किया है। इस मौके पर जिला संयोजक सुनील बंसल ने महात्मा गांधी जी के जीवन मूल्यों की महत्वता के बारे में बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महात्मा गांधी के विचारों को फैलाने के लिए किए जा रहे हैं प्रयास अतुलनीय है। सभी लोगों को महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। विकास अधिकारी पंचायत समिति टोंक रामअवतार यादव ने महात्मा गांधी का जीवन परिचय देते हुए गांधीजी के मूल्यों के बारे में बताया।  गांधीवादी विचारक पीसी जैन ने गांधी दर्शन समिति के कार्यालय के उद्घाटन पर  बधाई देते हुए कहा कि महापुरुषों के त्याग से आजादी दिलाई उनके मूल्यों को अपनाने के लिए जोर दिया एवं महात्मा गांधीजी से जुड़े जीवन के अद्भुत स्मरण सुनाऐं। प्रशिक्षण शिविर में युवाओं सहित महिला एवं पुरुषों ने बढ़-चढक़र संवाद किये। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता ने कहा कि हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं, उसके लिए महात्मा गांधी ने बहुत तप, तपस्या एवं संघर्ष किया था। महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री संगीता  ने अपने विभाग की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आगंतुकों को अवगत कराया। ग्राम विकास अधिकारी प्रहलाद चौधरी  ने बताया कि आज के समय में हमें गांधी दर्शन की आवश्यकता महत्वपूर्ण है । ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने सरकार द्वारा आमजनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। व्याख्याता एवं गांधीवादी विचारक सर्वेश कुमार मेहरा ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन असामान्य था । उन्होंने भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव की फांसी रोकने के संबंध में गांधी जी द्वारा कुछ नहीं करने की गलत अफवाह बताया। ब्लॉक सीएमएचओ रामकिशोर बैरवा द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। गांधी दर्शन के सदस्य सुभाष मिश्रा ने महात्मा गांधी जी की जीवन पर आयोजित गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर की उपयोगिता के बारे में बताया। पंकज यादव ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी। एडवोकेट कैलाश सैनी ने कहा कि गांधीजी सिर्फ  हमारे अतीत ही नहीं भविष्य भी हैं । इस मौके पर नवीन त्रिपाठी, हारून, जुनेद, प्रधान मीणा, दिलीप सैनी, मैना जाट, मीनाक्षी शर्मा, यमुना शर्मा, सपना गुर्जर, आकाश शर्मा, राहुल सैनी, अजय मीणा, दीपक मीणा, भागीरथ शर्मा, पूजा यादव, रेखा बैरवा, सोनू यादव, केशव पांचाल, दिलखुश यादव, शैतान सिंह, श्रवण मीणा सहित ब्लॉक से आयेे प्रशासनिक अधिकारीगण, गांधीवादी विचारक मौलूद रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डीडी गुप्ता द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!