Dark Mode
नागौर के ऊंंटवालिया विद्यालय में अंगदान प्रतिज्ञा करवाई

नागौर के ऊंंटवालिया विद्यालय में अंगदान प्रतिज्ञा करवाई

नागौर. नागौर के निकटवर्ती ग्राम ऊँटवालिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज अंगदान प्रतिज्ञा आयोजित करवाई। राज्य सरकार के आदेशानुसार व प्रधानाचार्य पवन कुमार मीणा के निर्देशन में व्याख्याता प्रकाश मेहरा ने विद्यार्थियों को अंगदान प्रतिज्ञा करवाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पवन कुमार मीणा ने कहा कि हमारे देश मे प्रत्यारोपण के लिए अंगों व टिश्यूओं की अत्यंत कमी है। अंगदान करके किसी को नया जीवन दिया जा सकता है। इसलिए विद्यार्थी अंगदान के लिए अपने परिवार जनों, परिचितों व समाज के अन्य व्यक्तियों को प्रेरित करके जागरूकता ला सकते है। यह भी समाज सेवा व देश सेवा का कार्य है। उपप्रधानाचार्य श्रवण कुमार भाम्भू ने विद्यार्थी जीवन मे अनुशासन व व्यायाम का महत्व बताया व कहा कि इनके द्वारा ही हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है। इस आयोजन में विद्यालय के व्याख्याता जंवरी लाल विश्नोई, व्याख्याता भूरा राम भाकल, वरिष्ठ अध्यापक सुखाराम गोदारा, वरिष्ठ अध्यापिका चैना, नरेंद्र कुमार शर्मा, गोरधन राम भादू, देवीलाल, भगवाना राम थोरी व मूलाराम गोदारा उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!