सर्व समाज स्नेह मिलन का हुआ आयोजन
नवलगढ . क्षेत्र के डूंडलोद। कस्बे के राजस्थान क्षेत्रिय ग्रामीण बैंक के पास सर्व समाज स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। स्नेह मिलन में भाजपा नेता गिरधारी लाल इन्दोरिया का ग्रामीणों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शेखर शर्मा व भानु प्रकाश शर्मा व नारू का गिरधारी लाल इन्दोरिया ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कलाकारों ने एक बढ़कर एक धमालो कि शानदार प्रस्तुति दी। प्रस्तुति को देकर दर्शक नाचने को मजबूर हो गए। वही ग्रामीणों ने एक दूसरे को गले मिलकर स्नेह मिलन की बधाइयां दी। समारोह में मुकेश पारीक ने कहा कि स्नेह मिलन से आपसी भाई चारे को बढ़ावा मिलता है। साथ ही भाजपा नेता गिरधारी लाल इन्दोरिया के द्वारा समय समय पर आमजन की मदद ,रक्तदान शिविर,कोरोना काल मे मदद की सहरान करते हुए ग्रामीणों की ओर से भूरी भूरी प्रशसा की। स्नेह मिलन कार्यक्रम आए हुए सभी ग्रामीणों का इन्दोरिया ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में डूंडलोद सरपंच हरफूल पूनियां,डॉ. भास्कर बी रावल,गफूर सिका,मुकेश पारीक,आफताब बेहलीम, रतन महरिया,आयूब बेहलीम,रोहिताश,उस्मान,उमाशंकर शर्मा,नवरोतम आचार्य, मुख्तयार,जयसिंह पंवार,तौफीक खान,रविन्द्र शर्मा,ओमप्रकाश माहिच,हुसैन खान,बसंत कानोडिया, बाबूलाल नायक,प्रधुम्न शर्मा,अशोक भूत, सुमेर गढ़वाल,सुभाष जागिड़,उमादत तोलासरिय,केडी यादव,सुरेश पूनिया,मुकेश भार्गव,दिनेश कुमावत,घनश्याम भास्कर,मनफूल पूनिया,राहुल कुमावत,राकेश भास्कर,मुकेश कुमावत,सुरेश नुआवाला, भीमसिंह बड़गुर्जर,गोकुल चंद तोलासरिय भैरू सिह शेखावत,आशीष सेन,गोकुल चंद झुंझुंझवाला,मुकेश शर्मा,विनोद सेन,दिनेश मेढ़,गोपाल सैनी, रणजीत पूनियां,विकास सैनी,सचिन इन्दोरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।