Dark Mode
समरसता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

समरसता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला जोधपुर द्वारा अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला मंत्री संजीव व्यास ने बताया की संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा द्वारा बाबा साहब के जीवन आदर्शों उनके कार्यों को विस्तार रूप से शिक्षकों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा जिस प्रकार बाबा साहब कहते थे केवल और केवल कानून के द्वारा इस अस्पर्शता को दूर नहीं किया जा सकता इसके लिए हमें आपसी प्रेम एवं सद्भाव वह समरसता की आवश्यकता है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर निगम उत्तर के पार्षद प्रकाश चावड़ा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब विषम परिस्थितियों के पश्चात भी शिक्षा के द्वारा पूजनीय हुए उन्होंने जीवन भर शिक्षा को अपना सच्चा मित्र बनाया रखा और उसी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाई थी आज के समाज में इस शोध से मुक्ति प्राप्त करने हेतु यदि कोई सफल भूमिका निभा सकता है तो वह केवल और केवल मात्र शिक्षक के द्वारा ही संभव है। संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष रुपाराम खोजा, जिला अध्यक्ष मोहन गोदारा, जिला महिला मंत्री संजू चारण, जिला संगठन मंत्री महिला मंजू परिहार, ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर संगोष्ठी में नरेश सोलंकी, श्याम सिंह सजाडा, रुपाराम रलिया, ममता परिहार, लालाराम भाटी, केशव राम डूडी, आईदान राम चौधरी, अनिला सोलंकी, मुरली मनोहर दाधीच, ईश्वर सिंह राठौड़, ओम प्रकाश धुन, ओम प्रकाश जाखड़, राकेश चौधरी, किशनाराम वनल, आदि दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!