Dark Mode
सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन सम्पन्न, लोगो को किया जागरूक।

सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन सम्पन्न, लोगो को किया जागरूक।

 
 सुमेरपुर। सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। केंद्र के किशोर गेहलोत ने बताया की  गुरुवार को ग्राम पंचायत खिवांदी व श्रमिक सहायता सन्दर्भ केंद्र सुमेरपुर द्वारा पंचायत परिसर में सामाजिक सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल राजस्थान में नए पंजीयन,नवीनीकरण, bocw योजना के ऑफलाइन आवेदन किए गये। विशाल बोराणा ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीयन के बाद श्रम विभाग की समस्त योजना जैसे शिक्षा एवं कोसल विकाश योजना, प्रसूति योजना,टूल किट योजना, हिताधिकरी की मृत्यु व घायल होने पर सहायता योजना,शुभ शक्ति योजना  से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई,साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजना पेंशन , आधार ,जन आधार, पालनहार, राशन कार्ड,पेन कार्ड के बारे में जानकारी दी गई । कैंप के दौरान सरपंच प्रवीण कुमार मीणा ने सहयोग किया।
इस अवसर पर केंद्र से किशोर गेहलोत, विशाल बोराणा , मेट बाबू सिंह, हिम्मत कुमार,  सहित ग्राम पंचायत खिवांदी के अन्य श्रमिक उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!