Dark Mode
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन

मदनगंज किशनगढ़। सांसद भागीरथ चौधरी ने गहलोता पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का अवलोकन किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने उपस्थित होकर योजनाओं से वंचित आमजन को लाभ दिलाया ओर योजनाओं के किट वितरित किए।विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में सांसद चौधरी ने 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर उपस्थित लाभार्थियों से प्रतिज्ञा दिलवाकर योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आव्हान किया। शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जा रहा है।इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित सेकड़ो लाभार्थी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!