स्ट्रेस मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन
एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन संस्था के चेयरमैन के.एल. मीना, वाइस चेयरपर्सन डॉ. विशाल जैफ एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. विकास जैफ के मार्गदर्शन में किया गया । कार्यशाला वक्तां के रूप में मिस शिल्पा मिस नम्रता, अनुदीप शाह और परमानंद शर्मा ने अपने अनुभव तथा योग एवं साधना पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यशाला के अंत में रजिस्ट्रार डॉ. महेन्द्र तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापक प्रेषित किया गया। कार्यशाला में संस्था के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गण आदि सम्मिलित हुए।
जयपुर दिल्ली राजमार्ग पर स्थित महाराज विनायक ग्लोबल विश्वविद्यालय, जयपुर के प्रागण में "सिद्धासना" द पावर ऑफ सॉल, तिरूपति द्वारा योग, साधना, हीलिंग एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समस्त प्राध्यापको एवं छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया।