सर्व समाज की एक बैठक का आयोजन
रतनगढ़ । विधानसभा चुनाव को लेकर सर्व समाज की एक बैठक का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। बैठक के दौरान बाहरी भगाओ व स्थानीय लाओ का नारा वक्ताओं ने दिया। इस दौरान कई वक्ताओं ने कहा कि रतनगढ़ का बाहरी लोगों द्वारा नेतृत्व होने के कारण ही सुजानगढ़ जिला बन गया, जबकि प्राथमिकता एवं भौगोलिक दृष्टि से रतनगढ़ जिला बनने के लिए सबसे उपयुक्त था। इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राधेश्याम बबेरवाल को प्रत्याशी बनाने एवं छह नवंबर को होने वाली नामांकन रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि हम सब एकजुट होकर मुकाबला करेंगे, तो बाहरी नेतृत्व का खात्मा संभव है। इस मौके पर सैंकडों की संख्या में लोग उपस्थित थे।