Dark Mode
राजकीय महाविद्यालय में आनंदम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन।

राजकीय महाविद्यालय में आनंदम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन।

 
 
जमवारामगढ  .  राजकीय महाविद्यालयज्ञ जमवारामगढ में मंगलवार को 'आनंदम दिवस' पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन एवं विस्तृत विवेचन आनंदम नोडल प्रभारी डॉ सत्यनारायण मीणा ने किया।
 
डॉ मीणा ने आनदंम की डायरी बनाने तथा प्रोजेक्ट रिपोर्ट को बनाने पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियो में  व्यक्तिगत एवं समूह गतिविधियों की उदाहरण सहित जानकारी प्रदान की गयी। 
 
प्राचार्य डॉ देवेश सूद ने  विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि समय पर आनंदम की गतिविधियों पूरा कर लेवें ओर मुख्य परीक्षा की तैयारी करे।
 
उन्होंने आनंदम विषय का स्लोगन 'देने में खुशी' को अपनाने का सुझाव दिया। आयोजन में महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ हरीश चन्द्र, डाॅ शिव कुमार मीणा,  मांगी लाल मीणा एवं संदीप मीणा उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!