Dark Mode
वेबीनार का आयोजन

वेबीनार का आयोजन

सीकर। सोभासरिया ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में कंप्यूटर साइंस विभाग व सेटपा इन्फोटेक, नोइडा के सयुक्त तत्वाधान में पाइथन लैंग्वेज पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का शुभारंभ ग्रुप प्राचार्य डॉ एल सोलंकी व ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा ने विभाग के सभी सदस्यों की उपस्थिति में प्रेरणादायक शब्दों से किया। इस कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल के द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस वेबीनार में विद्यार्थियों ने पाइथन लैंग्वेज का उपयोग डाटा साइंस, एआई और एमएल में किस प्रकार किया जाता है कि विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस के सभी फैकल्टी ने सक्रिय भूमिका निभाई और अनुशासन के साथ सफल बनाया। ग्रुप प्रबंधन ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम संस्था में समय-समय पर करवाये जाऐेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!