विश्व साइिकल दिवस पर शनिवार को “ साइकिल रैली ” का आयोजन
अजमेर । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आजादी के अम्रत महोत्सव के तहत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालाय भारत सरकार के निर्देश पर अजमेर स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। सुबह साढ़े छह बजे गौरव पथ स्थित पुरानी चौपाटी से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली साइकिल रैली को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है। इस आयोजन में सहयोगी संस्थान प्रमुख रूप से अजमेर साइकिलिंग कम्युनिटी, मॉर्निंग मस्किटर्स, अजमेर रनर्स क्लब, ग्रीन आर्मी, सूर्य नमस्कार ग्रुप आदर्श नगर, अजमेर इंजीनियर्स इंस्टिट्यूशन, लायंस क्लब पृथ्वीराज एवं अजमेर के साइक्लिस्ट हिस्सा ले रहे हैं। रैली गौरव पथ स्थित पुरानी चौपाटी से आरंभ होकर अरबन हाट, बधिर विद्यालय, सेवन वंडर्स होते हुए रीजनल तिराहा से लेकफ्रंट बर्ड पार्क पर संपन्न होगी। साइकिल रैली के समापन पर हिस्सा लेने वाले साइक्लिस्ट को शपथ दिलाई जाएगी कि वे अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल का प्रयोग करें।
कल से फ्रीडम-2-वॉक साइकिल कैम्पेन का शुभांरभ
शनिवार से फ्रीडम-2-वॉक साइकिल कैम्पेन क्वार्टर-2 आरंभ होने जा रहा है। इस कैम्पेन में सीटी लीडर्स हिस्सा लेंगे। यह कैम्पेन 45 दिन तक चलेगा।