फ्रेशर्स और फेयरवेल पार्टी चीयर्स एंड टीयर्स का आयोजन
सीकर। सोभासरिया महाविद्यालय में बीसीए विभाग द्वारा फ्रेशर्स और फेयरवेल पार्टी चीयर्स एंड टियर्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप में गणेश व सरस्वती वंदना से हुई। ग्रुप प्राचार्य डॉ एल सोलंकी, ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, डिग्री कॉलेज प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग ने दीप प्रज्वलित करते हुए सभी विद्यार्थियों का संस्थान में स्वागत किया। डॉ सोलंकी ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। डॉ. गर्ग ने विद्यार्थियों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं को देखते हुए निर्णायक मंडल ने मिस फ्रेशर धारा सोनी व मिस्टर फ्रेशर लक्ष्य सिंह तथा मिस फेयरवेल इशा पारीक व मिस्टर फेयरवेल सक्षम राजोरिया को चुना। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप प्रबन्धन की ओर से विभागाध्यक्ष प्रीतम लाटा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।