Dark Mode
मांडकला में भगवान विश्वकर्मा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

मांडकला में भगवान विश्वकर्मा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन

टोंक। मांडव ऋषि की तपोभूमि में अखिल भारतीय जांिगड़ ब्राह्मण महासभा एवं जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा श्री श्री 1008 श्री विश्वकर्मा भगवान की ‘‘मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संमारोह’’का आयोजन नगरफोर्ट स्थित माण्डकलां में किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सरोज बंसल ने समाज के लोगों को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारे धार्मिक संस्कारों की कुंजी है। भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता है, जिन्हें किसी भी शुभ कार्य करने के लिए सर्वप्रथम याद किया जाता है । उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज छोटा जरूर है, मगर शिक्षित समर्पित एवं सब के कल्याण की कामना करने वाला समाज है । इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल ने निर्माण कार्य के लिए एवं पुस्तकालय लाइब्रेरी के लिए 5 लाख रुपए की जिला परिषद मद से देने की घोषणा की, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार, तारानगर से भाजपा प्रत्याशी रहे राकेश जांगिड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय, आयोजन के जिलाध्यक्ष अमोलक जांगिड़ धुँआ, जांगिड़ समाज के जिलाध्यक्ष बद्री जांगिड़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल सहित पदाधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में जांगिड़ समाज के महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!