Dark Mode
मंत्र दीक्षा व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

मंत्र दीक्षा व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

आमेट. तेरापंथ सभा भवन में विराजित युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण की सुशिष्या साध्वी श्री कीर्तिलता ठाणा 4 के पावन सानिध्य में तेयुप के तत्वाधान में बच्चों को मंत्र दीक्षा व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज तेयुप सदस्यों द्वारा विजय गीत का संगान किया। साध्वी श्री कीर्तिलता ने अपने ओजस्वी पर प्रवचन में मंत्र दीक्षा का महत्व बताते हुए। कहा सब धर्मों में अपना-अपना सिद्ध मंत्र है।जैन धर्म का महान मंत्र है नमस्कार महामंत्र। आपने चामत्कारी घटनाओं के माध्यम से नमस्कार महामंत्र को सर्वश्रेष्ठ मंत्र बताया। आपने कहा यह ऐसा मंत्र है। जो अंधेरी रातों में राही को गंतव्य तक पहुंचा देता है। विघ्न बाधाओं को दूर कर देता है। जिस प्रकार मंदिर में शंखनाद से पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है। ठीक वैसे ही मंत्रों से भव का तार-तार शुद्ध हो जाता है।
 
आपने कहा मंत्र दीक्षा सभी धर्मों में अपने-अपने ढंग से होती है! आपने छोटे-छोटे बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाई ज्ञानशाला के नन्हे नन्हे बच्चों को छोटा सा रूपक मंत्र दीक्षा के रूप में प्रस्तुत करते हुए। ज्ञानशाला में सब बच्चों को आने के लिए प्रेरित किया। दूसरे चरण में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन महासभा सदस्य प्रवीण ओस्तवाल ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष पवन कच्छारा ने अपने 2 वर्षीय कार्यकाल में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सभी संस्था के पदाधिकारी महोदय व संपूर्ण श्रावक समाज का जो सहयोग प्रदान किया उनका आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष ढीलीवाल ने सत्र् 2023- 24 नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। तेयुप की नवीन कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण तेरापंथ सभा अध्यक्ष देवेंद्र मेहता ने शपथ दिलाई।
 
कार्यक्रम में तेयुप संरक्षक महोदय अशोक गेलड़ा, ललित ढीलीवाल, मनोहर पितलिया(कपड़ा वाले), मंत्री विपुल पितलिया, अशोक गांधी, विनोद  चंडालिया, अंकुश छाजेड़,गौरव श्री श्री माल,पवन पामेचा, कमलेश चंडालिया, विपुल दक, संजय बोहरा, राजेश पितलिया, कल्पेश कोठारी, प्रकाश बोहरा, सुनील पामेचा, किशन रांका, हिम्मत चोरड़िया, विनोद चोरड़िया, सारांश पामेचा, सुदीप छाजेड़ ऋषभ श्री श्री माल आदि सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में अणुव्रत समिति अध्यक्ष दलिचंद कच्छारा, तेरापंथ महिला मंडल निवर्तमान अध्यक्ष मीना गेलड़ा नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता पामेचा मंत्री हेमा भंडारी ज्ञानशाला संयोजिका आशा डूंगरवाल, प्राची कोठारी, संगीता चंडालिया, कोमल भंडारी, संगीता चोरड़िया, तारा बंम्ब आदि की सादर उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष पवन कच्छारा ने किया। इस आयोजन में ज्ञानशाला के नन्हे नन्हे बच्चे व श्रावक समाज के अच्छी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!