मासिक गौ सवामणी का आयोजन
सीकर । राष्ट्रीय महिला जागृति मंच" सीकर (राज:) की प्रेरणा से "गोपीनाथ गौ सेवा समिति" द्वारा "श्री करणी माता गौशाला" चेलासी, सालासर रोड़ सीकर में रविवार को मासिक गौ सवामणी का आयोजन किया गया! जिसमें गौसेवकों ने चूरी, गुड़, रोटी, तरबूज व हरा चारा गौमाता को खिलाकर आशीर्वाद लिया! जिला उपाध्यक्ष ज्योति तनवानी ने अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया! गौसेवक अजय नारवानी ने कहा गौ सेवा के साथ ही आगामी दिनों में "गोपीनाथ गौ सेवा समिति" द्वारा "वृक्षारोपण अभियान" चलाया जाएगा! जिसमें सामूहिक सहयोग से छायादार व फ़लदार वृक्ष लगाये जायेंगे! प्रोजेक्ट चेयरपर्सन गोविंद सिंघानिया ने बताया कि इस अवसर पर भागवताचार्य पं. उमाशंकर मिश्रा (देवात्मज), राम पेसवानी,समाज सेवी उमा सैनी मनीषा सैनी, गो सेविका ज्योति तनवानी,कोषाध्यक्ष झाबरसिंह बुरड़क, आदि गौसेवक एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे!