बाल विवाह प्रतिषेध हेतु जनजागरूकता रैली का आयोजन
धौलपुर . जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समितियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित।
शुक्रवार को राजाखेड़ा और धौलपुर में बाल विवाह रोकथाम हेतु जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बाल अधिकारिता विभाग के वाहन द्वारा बाल विवाह उन्मूलन हेतु प्रसिद्ध गाने "बाल विवाह नहीं होगा अब राजस्थान में" का लाउडस्पीकर से पूरे शहर में प्रसार किया। रैली धौलपुर में पुराने नगर परिषद भवन से जगन तिराहा, लाल बाजार, पैलेस रोड होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। राजाखेड़ा में रैली पंचायत समिति से पुलिस थाना होते हुए गांधी चबूतरा तक आयोजित की गई। रैली में जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक विश्व देव पांडे, संरक्षण अधिकारी पवन तोमर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बाड़ी बसेडी की तालुका विधिक सेवा समितियों से दिलीप सिंह, विशाल गोयल, पैरा लीगल वालंटियर बृजेश शर्मा, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी मय जाप्ता, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी, चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक सरनाम सिंह, वीपी तोमर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, प्रयत्न संस्था से रीना शर्मा, जनसाहस संस्था से राजेश्वरी राजपूत, चाइल्डलाइन के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।