रोजा इफ्तार पार्टी कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। शनिवार की शाम को बीकानेर शहर में रोजा इफ्तार पार्टी कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द के नाम पीएल पैलेस गोपेश्वर बस्ती में आयोजित किया गया।
रोजा इफ्तार पार्टी कार्यक्रम आयोजक अकरम नागोरी, मोहम्मद मूसा ,नूर मोहम्मद ने बताया कि इस प्रोग्राम मे मुख्य अतिथि राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला एवं ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार भंवर सिंह भाटी थे।
इस अवसर पर डॉक्टर बीडी कल्ला ने कहा रमजान का महीना बड़ी बरकत वाला महीना है इस माह में लोग दिन-रात भूखे प्यासे रहकर कुरान का पाठ सुनकर नमाजे पढ़कर गुजारना पसंद करते हैं क्योंकि इस माह में रहमत नाजिल होती है इसी माह में कुरान नाजिल हुआ बीकानेर बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति वह तहजीब का शहर है यहां 36 कोमओं के लोग एक साथ मिलकर रोजा इफ्तारी भी करते हैं आज यह जो प्रोग्राम हुआ है में परवरदिगार से दुआ करता हूं की बीकानेर की यह परंपरा कायम हो जाएं।
उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा हम सब लोगों को खुदा की इबादत करनी चाहिए इंसान इस दुनिया में आया है तो अल्लाह की इबादत के लिए ही पैदा किया गया है रोजा एक ऐसी देखी है इस महीने में लोग भूखे और प्यासे भी रहकर इबादत करते हैं साथ ही साथ गरीब यतीम मिस्कीन का भी ध्यान रखते हैं इससे इससे बड़ी इबादत दुनिया में कोई हो ही नहीं सकता।
अकरम नागौरी, मोहम्मद मूसा, नूर मोहम्मद अहमद ने अपने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि ऐसे प्रोग्राम हमेशा हम आगे भी करते रहेंगे और बीकानेर की गंगा जमुनी संस्कृति को हम बरकरार रखेंगे, इस अवसर बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, स्थानीय भाजपा पार्षद शिवकुमार रंगा, कांग्रेस पार्षद सुशील कुमार सुथार, कांग्रेस नेता जियाउर रहमान आरिफ, भाजपा नेत्री शांति देवी चौहान , कांग्रेस नेता अनवर अजमेरी, सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार, एजाज पठान, मेहबूब रंगरेज सहित आदि लोग मौजूद थे।