Dark Mode
विचार गोष्ठी का आयोजन

विचार गोष्ठी का आयोजन

 
रतनगढ़ ।  भीमनगर में स्तिथ मेघवाल गेस्ट हाउस में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महानिर्वाण दिवस के मौके पर विचार गोष्ठी का का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ अंबेडकर के चित्र समक्ष पुष्प भेंट कर श्रदांजली दी। कार्यक्रम में अजाक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार आलडिया, व्याख्यता शिवकुमार गाडगिल, सेवानिवृत्त सीआई पीथाराम जोईया बुधवाली, अनिल कुमार जावां ने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के सिध्दांतों एवं विचारों के बारे में बताया तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रभुदयाल चौपड़ा, वीरेंद्र कुमार बुनकर,एम आर मंडीवाल हेमंत कुमार पंवार, गोविंद पवार, धन्नाराम बालाण आदि मौजूद थे। इससे पहले राजकीय अस्पताल के आगे स्तिथ डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजली दी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!