Dark Mode
पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन 

पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन 

सूरजगढ़। पंचायत समिति क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चर्चा व लिए सोमवार को पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान बलवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक का शुभारंभ विकास अधिकारी कृष्ण कुमार चावला ने गत बैठक की पुष्टि के साथ किया। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के सड़क ,पेयजल ,चिकित्सा ,शिक्षा व अन्य विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। विधायक शुभाष पूनिया ने बैठक में अधिकारियो को जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए मुद्दों पर न्याय संगत कार्रवाई की बात कही। बैठक में उप प्रधान मुकेश कुमार,पंचायत समिति सदस्य व पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा,सहायक अभियंता विजेंद्र कुमार,उप कोषाधिकारी महेंद्र शर्मा,सहायक विकास अधिकारी मनोहरलाल गर्वा सहित अन्य अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।  
 
 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!