Dark Mode
खारडा,रामपुरा,भारला,रेलिया और गोरधनपुरा में आमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर

खारडा,रामपुरा,भारला,रेलिया और गोरधनपुरा में आमुखीकरण प्रशिक्षण शिविर

बाली। ग्राम पंचायत रामपुरा के गांव खारडा, रामपुरा, भारला, रेलिया और गोरधनपुरा के वी.डब्ल्यू.एस.सी. ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा मे एक दिवशीय क्षमतावर्धन व आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में सरपंच कैलाश गरासिया सरपंच के द्वारा शुभारंभ किया गया। इसमें ग्राम विकास अधिकारी जगनाथभाई व उपसरपंच कन्यादेवी देवासी के साथ तीनों गांव के वी.डब्ल्यू. एस. सी. के 50 लोगो ने भाग लिया।
 
वी.डब्ल्यू. एस. सी. सदस्यों को जल जीवन मिशन के उद्देश्यों कमेटी के उत्तरदायित्वों के बारे मे बताया कि जल जीवन मिशन में इस कमेटी का उत्तरदायित्व व समुदाय के जोड़ो में अधिक भूमिका है। इस प्रशिक्षण में पानी गुणवत्ता एफ.टी.के. के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जानकारी दिया गया। इस प्रशिक्षण में समिती सदस्य वार्ड पंच कानाराम देवासी, जेठूसिंह, रावलीबाई, सीनाराम, रणछाराम, सुखी देवी और रेखादेवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता देवी, अंजली कुमारी, मालीबाई, सुमटीबाई, मेवी देवी गांव के सदस्य विक्रम गरासिया, वीरमाराम, सुकाराम, रतनाराम, गणेशकुमार , सखाराम गरासिया, भगाराम, ओर पोनरी देवी उपस्थित रहे। सी एम एफ संस्था से कन्हैयालाल मीणा, खेता राम, और ललिता यादव मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!