मूल ओबीसी समाज द्वारा किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त
सीकर। स्थानीय सैनी धर्मशाला में आज मूल ओबीसी समाज सीकर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर राजस्थान के जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान में ओबीसी आरक्षण 21 प्रतिशत से बढ़कर 27प्रतिशत करने तथा 6प्रतिशत आरक्षण मूल ओबीसी समाज को अलग से देने एवं जातिगत जनगणना करवाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया गया। इस मोके पर मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि ओबीसी आरक्षण आचार संहिता से पहले अमल में लाया जाए एवं राजनीतिक क्षेत्र में विधानसभा एवं लोकसभा में भी मूल ओबीसी को अलग से कोटा दिया जाए । इस मौके पर शिव भगवान साडीवाल भंवरलाल सैनी गार्ड जयप्रकाश सैनी राम अवतार सैनी राजेश सैनी विजेंद्र सिंह रावण श्यामसुंदर सैनी फि रोज खान मुगल एडवोकेट विष्णु सिसोदिया रमेश मारोठिया द्वारका प्रसाद सेन नरेंद्र जांगिड़ शकील अहमद विसायती मोहनलाल सोनी नीरज बेदी असरार अंग्रेज नरेश सैनी सुनील डोराना सजाउद्दीन मंसूरी अनमोल राकेश बागनिया इकबाल रामस्वरूप जालंधर सहित अनेक मूल आवश्यक ओबीसी आरक्षण मूल ओबीसी सदस्य मौजूद रहे।