Dark Mode
Brisbane International में दूसरे दौर में हारी ओसाका, कैरोलिना से मिली हार

Brisbane International में दूसरे दौर में हारी ओसाका, कैरोलिना से मिली हार

मां बनने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रही नाओमी ओसाका ब्रिसबेन इंटरनेशनल के दूसरे दौर में तीन बार की चैम्पियन कैरोलिना प्लिसकोवा से 3 . 6, 7 . 6, 6 . 4 से हार गई। दो बार अमेरिकी ओपन और आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने वाली ओसाका ने पहले मैच में तमारा कोर्पेश को सीधे सेटों में हराया था।

यह मई 2022 के बाद एलीट स्तर पर उसका पहला मैच था। जुलाई में ओसाका ने बेटी शाइ को जन्म दिया था। अन्य मैचों में शीर्ष वरीयता प्राप्त गत आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन एरिना सबालेंका ने इटली की लूसिया ब्रोंजेटी को 6 . 3, 6 . 0 से मात दी। दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना का सामना ओलिविया गाडेकी से होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!