सुराणा की बगीची में ओसवाल गैर का चंग कार्यक्रम आयोजित
नागौर। ओसवाल गैर का चंग कार्यक्रम सोमवार रात को बख्तसागर तालाब के पास स्थित सुराणा की बगीची में हुआ। चंग की थाप पर गैर के गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। स्व. सेठ कालूराम ओस्तवाल परिवार की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। गैर के सभी लोग वाइट ड्रेस कोड में उपस्थित हुए। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में नागौर के अलावा चेन्नई, कोलकाता, सूरत, इंदौर, दिल्ली, किशनगढ़, मकराना आदि स्थानों से भी लोगों ने शिरकत की। इस दौरान सोहनलाल ओस्तवाल, दिलीप ओस्तवाल, नरेंद्र ओस्तवाल, धनेश ओस्तवाल, प्रेमचंद ओस्तवाल, गिरीश ओस्तवाल, प्रवीण ओस्तवाल आदि मौजूद थे।