Dark Mode
धुलाई सेंटर से जनरेटर सहित अन्य सामान हुआ  चोरी

धुलाई सेंटर से जनरेटर सहित अन्य सामान हुआ  चोरी

 
वैर . स्टेट मेगा हाईवे 45 पर बैर झील तिराहे के पास एक धुलाई सेंटर की दुकान  से शटर का ताला काटकर  चोरों ने रात्रि करीब 12 बजे  एक लाख रुपए से अधिक  का सामान पार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकानदार सतपाल सिंह प्रातः 9 बजे अपने घर से धुलाई सेंटर की दुकान पर आया  तो उसने  देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था और चोर  दुकान में अंदर रखें एक जनरेटर जो कि करीब 50 हजार की कीमत का बताया जा रहा है व , दो एलपीजी गैस सिलेंडर 7 हजार की कीमत के 2 लोहे के चैनल एवं दुकान के अंदर बने  मंदिर में रखा अन्य सामान,  दुकान की चाबी  भी पार कर गए। दुकानदार सतपाल सिंह ने चोरी होने की सूचना  पुलिस को दी इस पर  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की तथा अनुसंधान जारी है,

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!