महिलाओं को प्रशिक्षित करके रोजगार दिलाना ही हमारा लक्ष्य - नीतू शर्मा
सीकर. राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन सीकर व रुडसेट संस्थान जयपुर द्वारा बिहारीपुरा ग्राम पंचायत की केरली की ढाणी में 13 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संगठन की सीकर जिला सचिव एवं वेदांता कॉलेज की सहायक आचार्य नीतू शर्मा ने बताया कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं का प्रशिक्षण दिलाकर के उनको रोजगार दिलवाना ही हमारा लक्ष्य है lरूडसेट संस्थान के निदेशक अजय कुमार मीणा ने बताया कि इस प्रक्षिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण सामग्री व भोजन भी निशुल्क प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण में सिलाई दक्षता के साथ साथ बैंकिंग, समय प्रबंधन, वार्तालाप प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन, नियोजित योजना प्रबंधन आदि की जानकारी भी दी जाती।प्रशिक्षण के पश्चात स्वयं का कार्य प्रारंभ करने के लिए आवश्यकता अनुसार बैंक द्वारा ऋण भी प्रदान किया जाता है।