Dark Mode
गेटपास को लेकर किसानों में आक्रोश, मंडी गेट पर लगाया जाम

गेटपास को लेकर किसानों में आक्रोश, मंडी गेट पर लगाया जाम

सूरतगढ़ . सरसों की सरकारी खरीद का कार्य नई धानमंडी में लगातार जारी है। गेट पास वितरण को लेकर हुई अव्यवस्था से किसानों में बुधवार दोपहर आक्रोश फैल गया। किसानों का कहना है कि बिना गेट पास के ही सरसों की ट्रोलीया तोली जा रही है। जबकि किसान पूरे दिन धूप में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करता है। सरसों खरीद को लेकर 200 किसानों को टोकन जारी होते हैं। धान मंडी के बाहर ट्रैक्टरों की लाइन लगती है। और फिर उन्हें गेट पास दिया जाता है। फिर सरसों तोली जाती है। परंतु बुधवार को सरसों की ट्रॉलियों बाहर लाइन में लगी थी। दूसरे गेट से कई ट्रॉलियों को बिना गेट पास के ही उनकी सरसों तोल दी गई। जिस पर किसानों में रोष फैल गया। और उन्होंने अपने ट्रेक्टर ट्रॉली को धानमंडी के मुख्य गेट पर आड़े तिरछी खड़े करके धानमंडी का मुख्य द्वार जाम कर दिया। 2 घंटे के करीब जाम जारी रहा। सूचना पाकर सिटी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। वही क्रय विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापक अखिलेश जोशी भी किसानों के बीच पहुंचे। व्यवस्थापक ने किसानों से समझाइश की परंतु किसानों का कहना था कि बिना गेट पास के ही 20 के करीब सरसों की ट्रॉलियां तोल दी गई। जिसके कारण उनका नंबर नहीं आया है। इस बात को लेकर किसान नाराज हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने भी किसानों से समझाइश की। किसानों का कहना था कि धानमंडी के गेट के बाहर जितनी भी सरसों की ट्रॉलियां खड़ी है उनको गेटपास जारी किए जाएं। गेटपास के आधार पर ही सरसो तोली जाए। जिस पर व्यवस्थापक अखिलेश जोशी ने सहमति जताते हुए तुरंत गेटपास जारी करने के आदेश दिए। इस पर किसानों ने सहमति जताते हुए अपने ट्रैक्टरों को हटाकर रास्ते पर लगा जाम हटाया। इस मौके पर व्यवस्थापक अखिलेश जोशी, ठेकेदार बलजिंदर सिंह, व्यापारी मनोज सोमानी संतोष कुमार अमित शर्मा कुलदीप मौके पर मौजूद रहे। वहीं सरसों की सरकारी खरीद 14 जुलाई को बंद हो जाएगी। इसलिए जितने किसानों को सरसों तूलवाने के टोकन जारी हो रखे हैं। उनकी सरसों जल्द से जल्द तुलवाने के लिए बड़ी संख्या में किसानों के टोकन जारी हो रखे हैं। जिसको लेकर अव्यवस्था हावी हो रही है। संसाधन भी सीमित हैं। जिसकी वजह से सरसों तुलवाई में किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!