Dark Mode
 अंतरराष्ट्रीय स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,500 से अधिक एथलीट्स लेंगे हिस्सा

 अंतरराष्ट्रीय स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,500 से अधिक एथलीट्स लेंगे हिस्सा

जयपुर। इंटरनेशनल स्कूल्स स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (आईएसएसओ) फुटबॉल टूर्नामेंट गुरूवार 31 अगस्त से जयपुर में शुरू होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट अंडर-17: बॉयज और गर्ल्स एवं अंडर-14: बॉयज कैटेगरी में 5 सितंबर तक आयोजित होगा। इस आयोजन में मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे और हैदराबाद जैसे अन्य शहरों से अंतरराष्ट्रीय स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,500 से अधिक एथलीट्स हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट के टॉप एथलीट्स को राष्ट्रीय स्तर पर सीधा प्रवेश मिलेगा। यह टूर्नामेंट जयपुर के जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल (जेपीआईएस) के खेल मैदान में आयोजित होगा।

स्कूल के अकेडमिक डायरेक्टर, श्री आयुष पेरीवाल ने कहा कि "मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जेपीआईएस आगामी आईएसएसओ फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है, जो भारत में अंतरराष्ट्रीय स्कूलों के इतिहास में सबसे अधिक भागीदारी वाला कार्यक्रम बनने की ओर अग्रसर है। आईएसएसओ की मेजबानी हमारी शीर्ष स्तरीय एथलेटिक सुविधाओं, हमारी समर्पित फैकल्टी और हमारे छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करती है। हमारे छात्र न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि एथलेटिक रूप से भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, इसलिए यह आयोजन उनके समग्र विकास के लिए उत्तम मंच होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!