Dark Mode
डीएलएड स्काउट ग्रुप प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन

डीएलएड स्काउट ग्रुप प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन

सवाई माधोपुर l राजस्थान राज्य स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के तत्वाधान में संचालित राधाकृष्णन महाविधालय द्वितीय वर्ष के डीएलएड छात्राध्यापको का 7 दिवसीय स्काउट शिविर का आयोजन स्काउट बन आवास मंडल सवाई माधोपुर पर दिनांक 9 से 15 जून 2023 तक किया जा रहा है । दिनांक 12 जून 2023 को  गोविंद बंसल मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर एवं चंद्र शेखर शर्मा प्रधानाचार्य ने शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्काउट परंपरा के अनुसार अतिथियों का गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं स्क्रार्प पहनाकर स्वागत किया।
सी.ओ. स्काउट सुरेंद्र कुमार मेहरडा ने बताया कि शिविर में राधाकृष्णन कालेज के 98 एवं अन्य कॉलेज से 6 छात्राध्यापक भाग ले रहे है।हीरालाल रावत शिविर संचालक के सानिध्य मे शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शिवरार्थियों को प्रातः काल योगासन, प्राणायाम, सेवा कार्य, स्काउट आंदोलन की जानकारी,खेल गांठे प्राथमिक चिकित्सा खोज के चिह्न हस्तकला ,ध्वजारोहण सर्वधर्म प्रार्थना सभा, सूर्य नमस्कार आदि गतिविधियां दी जा रही है। शिविर में मुरारी लाल शर्मा,रामचरण पंवार प्री एल टी स्काउट रामजीलाल योगी, दिनेश चंद सिंहल महावीर प्रसाद जैन, द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!