Dark Mode
नवीन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल गुगली का किया अवलोकन

नवीन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल गुगली का किया अवलोकन

आमेट. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आमेट के सन्दर्भ व्यक्ति नारायणसिंह राव ने नवीन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का विभागीय अवलोकन किया।  राव ने प्रवेश रजिस्टर, विकल्प पत्र, आवेदन पत्र सहित समस्त  पत्रावलियों और रजिस्टर की जांच कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। विद्यालय भवन पर स्कूल का नवीन नाम लिखवाने और अब तक प्राप्त समस्त राजकीय आदेशों की फाइल संधारित करने के और सिटीएस सर्वे के समय अभिभावकों को जागरूक करने के सुझाव दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान सत्य प्रकाश मीणा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!