Dark Mode
ओवैसी का फिर से नीतीश पर निशाना, बोले- हिंसा को रोकने में नाक़ाम रही सरकार

ओवैसी का फिर से नीतीश पर निशाना, बोले- हिंसा को रोकने में नाक़ाम रही सरकार

बिहार में रामनवमी के दौरान हुए हिंसा को लेकर राजनीति गर्म है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार बिहार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर से ओवैसी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार और राजद की सरकार हिंसा को रोकने में नाक़ामयाब रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा के बाद अभी तक मुआवज़ा देने की बात नहीं हुई न ही पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया। बजाय इसके इफ्तार पार्टी की जाती है और खजूर खाए जाते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वहां बड़ी तादात में मुसलिम लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। सासाराम में जिनके घरों को लूटा गया आप उन्हें ही बुलाकर निशाना बना रहे हैं, हिरासत में ले रहे हैं, उन्हें 10-10 घंटे थाने में बैठा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साफ तौर पर हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार माना था। उन्होंने कहा कि दंगे को रोकना राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है और यह काम करने में नीतीश कुमार विफल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश और तेजस्वी राज्य में मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं।
वहीं, ओवैसी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हो या BJP हो दोनों एक ही सिक्के के दो रुख हैं, दोनों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था इसलिए आज एक राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री (सचिन पायलट) अपनी ही पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राज्य विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलते हुए रविवार को कहा कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करेंगे।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!