लव कुश वाटिका में ओजोन दिवस मनाया
झालावाड़। लव कुश वाटिका बडबेला में ओजोन दिवस मनाया गया संजू कुमार शर्मा सहायक वन संरक्षक ने बताया की ओजोन दिवस के अवसर पर लव कुश वाटिका बडवेला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम वाटिका में अतिथियों, आगंतुकों, विद्यार्थियों एवं वन विभाग स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी को लव कुश वाटिका बडवेला का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी मीना दीदी, जिला संचालिका झालावाड़ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वी. चेतन कुमार उप वन संरक्षक झालावाड़ द्वारा की गई।कार्यक्रम में उपवन संरक्षक झालावाड़ द्वारा ओजोन दिवस आयोजित किए जाने के संबंध में जानकारी देते हुए ओजोन परत संरक्षण हेतु वन एवं पर्यावरण की महत्व पर प्रकाश डाला तथा मुख्य अतिथि मीना दीदी द्वारा ओजोन दिवस के अवसर पर पौधारोपण का महत्व एवं वर्तमान समय में भौतिकता के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं धार्मिक विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए लव कुश वाटिका में हुए कार्यों की प्रशंसा की तथा कार्यक्रम में धन्यवाद व्यक्त करते हुए सहायक वन संरक्षक झालावाड़ द्वारा वाटिका के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी नेहा दीदी, ब्रह्माकुमारी सुशीला दीदी, डॉक्टर अनूप, तेजकरण भाई ,पूनम भाई, तथा हेमंत कुमार क्षेत्रीय, बाबूलाल नागर, जय सिंह, धर्मेंद्र, वनपाल रामस्वरूप गुर्जर ,प्रदीप चौहान, अनिल कुमार, वनरक्षक राशीद जगदीश ,मथुरालाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री नंदकिशोर वर्मा द्वारा किया गया।