हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पद यात्रा निकाली
मकराना. विधानसभा क्षेत्र में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ज़ाकिर हुसैन गेसावत पूर्व विधायक मकराना
ज़िलाध्यक्ष नागौर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मकराना ग्रामीण क्षेत्र ग्राम सबलपूर से होते हुए मामड़ोली से होते हुए ग्राम पंचायत बेसरोली से गेहड़ाकलां सहित अनेक गांव और ढाणीयां में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पद यात्रा निकाली। जहाँ लोगो ने जमकर अपना समर्थन इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर जताया और जनसंपर्क व सभा का सफल आयोजन हुआ। इस दोरान पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित, मामडोली सरपंच पूसाराम ज्याणी, गेहढा कला सरपंच सरपंच मुकेश डारा, बेसरोली सरपंच श्रवण रलिया, सबलपुर सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह श्री दिलीप सिंह चौहान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकराना, दिलीप सिंह गेलासर पीसीसी सदस्य, भंवराराम डूडी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, भूराराम डूडीजी, बिरधा राम नायक जिला महासचिव, मकराना शहर अध्यक्ष बबलू गेसावत, बोरावड शहर अध्यक्ष वीरू सरगर चांदी ब्लॉक अध्यक्ष, आमिर गेसावत, आदिल चौहान, राजू गेसावत, वाहिद गेसावत आदि लोग उपस्थित रहे।