Dark Mode
धान संतोष ने किसानों की फसलों का लिया जायजा

धान संतोष ने किसानों की फसलों का लिया जायजा

बीदासर। सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से किसानों के खेतों में कटाई की गई फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रधान संतोष मेघवाल ने ग्राम बम्बू, उड़वाला मार्ग स्थित रोही में किसानों के खेतों में पहुंच कर फसलों का जायजा लिया। कृषक प्रेमसिंह व किरताराम मेघवाल ने बताया कि पहले बिजली की कटौती और कम बारिश होने के3 चलते मूंगफली, नरमो, बाजरा, मोठ आदि की फसलें काफी मात्रा में जल गई थी और अब दो दिनों से हो रही बरसात से कटाई की गई कुछ बची हुई फसलें खराब हो गई है। इस दौरान प्रधान ने मौके पर से ही एसडीएम और संबंधित अधिकारियों से बातकर किसानों की फसलों का मुआयना करवाने व बीमा कंपनी से उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की। इस दौरान शंकरलाल ज्याणी, दिलीप सिंह, मिश्राराम, महावीर सिंह, मंगेज सिंह, नरेंद्र आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!